Bangladesh Women vs West Indies Women T20 Head To Head: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टी20 में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 10 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

BAN vs WI (Photo: @T20WorldCup)

Bangladesh Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 10 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत में साथ किया था. लेकिन दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. जबकि दूसरे मैच में स्कॉटलैंड को 2 विकेट से हराया. ऐसे में वेस्टइंडीज की नजरें बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: BAN W vs WI W ICC Womens T20 World Cup 2024 Live Streaming: आज सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े

बांग्लादेश महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम टी20 में 3 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भरी नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज ने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि बांग्लादेश को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में आज वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की टीम टी20 में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, स्टेफनी टेलर, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, आलिया एलेने, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक

बांग्लादेश: शाथी रानी, ​​दिलारा एक्टर, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (कप्तान और विकेटकीपर), ताज नेहर, शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा एक्टर, मारुफा अक्तेर

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Most Runs & Wickets in ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के 13वें सत्र में किसने मचाया बल्ले और गेंद से धमाल? देखें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

\