Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हालिया वनडे प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम की बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी विभाग में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद टीम के प्रमुख हथियार माने जाते हैं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 3rd ODI Match Details: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों के वनडे सीरीज (ODI Series ) का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला कल यानी 15 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 128 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में कब्जा करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 47.3 ओवरों में 274 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा 75 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की ओर से रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 275 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 23.3 ओवर में महज 114 रनों पर ढ़ेर हो गई. पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ़ और माज़ सदाकत ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 41 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 35 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा बांग्लादेश का हालिया प्रदर्शन

हाल के समय में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम के बल्लेबाजी क्रम में लिटन दास, नजमुल हुसैन शांतो और तौहीद हृदोय जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद और नाहिद राणा टीम के प्रमुख गेंदबाज माने जा रहे हैं.

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा पाकिस्तान का हालिया प्रदर्शन

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हालिया वनडे प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम की बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और साहिबजादा फरहान जैसे खिलाड़ियों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी विभाग में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद टीम के प्रमुख हथियार माने जाते हैं. पिछले कुछ मुकाबलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में दूसरे वनडे में भी दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा दूसरा वनडे, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\