Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई थी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard Update: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 13 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश की टीम सीरीज में बढ़त मजबूत करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Prediction: दूसरे वनडे में वापसी करना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

ढाका में बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Playing XI)

पाकिस्तान: साहिबज़ादा फरहान, माज़ सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट झटके थे. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई थी.

इसके बाद सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमिम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिला दी. अब दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम वापसी की कोशिश करेगी, जबकि बांग्लादेश की नजर सीरीज जीतने पर होगी.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस दूसरे वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड