Bangladesh vs Hong Kong, 3rd Match Asia Cup 2025 Live Toss And Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में हांगकांग ने बांग्लादेश को दिया 144 रनों का लक्ष्य, निजाकत खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 30 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जीशान अली और निजाकत खान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 71 रन तक लेकर गए.
Bangladesh National Cricket Team vs Hong Kong National Cricket Team, Asia Cup 2025 3rd Match Scorecard Update: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला आज यानी 11 सितंबर को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस टूर्नामेंट में हांगकांग अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 94 रन से हार चुकी है. ऐसे में वह इस मैच को हर हाल में अपने नाम करना चाहेंगे. वहीं, बांग्लादेश की टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, हांगकांग की कमान यासिम मुर्तजा (Yasim Murtaza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan, 6th Match Asia Cup 2025 Live Streaming In India: सोनी के अलावा यहां भी उठा सकते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले का लुफ्त, लाइव देखने के लिए बस करना होगा ये काम
इस मैच में बांग्लादेश मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कप्तान लिटन दास की अगुवाई में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं. यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए खिताब की दौड़ की शानदार शुरुआत करने का मौका है. दूसरी तरफ, हाल ही में अफगानिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद हांगकांग दबाव में होगी. हांगकांग कप्तान यासिम मुर्तजा अनुभव के सहारे उलटफेर करने की कोशिश करेंगे.
बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अबतक सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है. इस दौरान बांग्लादेश का पड़ला भारी रहा हैं. बांग्लादेश ने यह मुकाबला अपने नाम किया था.साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप के राउंड वन के दौरान हुआ था. इस मैच में हांगकांग ने 19.4 ओवर में 109 रनों का लक्ष्य हासिल करके 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी. आज के मुकाबले में हांगकांग की टीम जीत का स्वाद चखना चाहेगी.
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Bangladesh National Cricket Team vs Hong Kong National Cricket Team Scorecard)
Bangladesh need 144 runs to win against Hong Kong in the Asia Cup! 🏏🔥
📸 Getty #AsiaCup2025 #BANvHK #CricketUpdates #ChaseOn pic.twitter.com/89dKfnIJui
— wicketbuzz (@wicketbuzz) September 11, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हांगकांग की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 30 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद जीशान अली और निजाकत खान ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 71 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 143 रन बनाए. हांगकांग की तरफ से निजाकत खान ने सबसे ज्यादा 42 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान निजाकत खान ने 40 गेंदों पर दो चौका और एक छक्का लगाए. निजाकत खान के अलावा सलामी बल्लेबाज जीशान अली ने 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद, तंज़ीम हसन साकिब और रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. तस्कीन अहमद, तंज़ीम हसन साकिब और रिशद हुसैन के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
हांगकांग की बल्लेबाजी: 143/7, 20 ओवर (जीशान अली 30 रन, अंशुमन रथ 4 रन, बाबर हयात 14 रन, निजाकत खान 42 रन, यासिम मुर्तजा 28 रन, ऐजाज खान 2 रन, किंचित शाह 0 रन, कल्हन चल्लू नाबाद 4 रन और एहसान खान नाबाद 2 रन.)
बांग्लादेश की गेंदबाजी: (तस्कीन अहमद 2 विकेट, तंज़ीम हसन साकिब 2 विकेट और रिशद हुसैन 2 विकेट).
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम हांगकांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2025 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

