BAN vs MAL Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: आज महिला एशिया कप में बांग्लादेश और मलेशिया के बीच रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

महिला एशिया कप 2024 का 11वां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पर खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें पहले मैच में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा.

BAN vs MAL (Photo: @MalaysiaCricket/X)

BAN vs MAL Women's Asia Cup 2024 Live Telecast On DD Sports & Other Platforms: महिला एशिया कप 2024 का 11वां मैच आज बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम मलेशिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, दांबुला पर खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं. जिसमें पहले मैच में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा. जबकि दूसरे ,मैच में बांग्लादेश ने थाईलैंड को 7 विकेट से हराया. बांग्लादेश के दो मैचों में 2 अंक है. ऐसे में बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मलेशिया को हराना होगा. वहीं मलेशिया ने भी अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अगर मलेशिया को सेमीफाइनल में जगह बनान है तो बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराना होगा. यह भी पढ़ें: Namibia vs Oman Live Streaming: आज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में नामीबिया और ओमान के बीच मुकाबला, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बांग्लादेश महिला बनाम मलेशिया महिला कहां देख सकेंगे लाइव मैच

बांग्लादेश और मलेशिया के बीच मुकाबला भारतीय समय दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा.  महिला एशिया कप 2024 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे. ऐसे में फैंस बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस बांग्लादेश और मलेशिया के बीच खेले जाने वाले इस मैच को हॉटस्टार ऐप देख सकतें हैं. हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेगा.

क्या डीडी स्पोर्ट्स पर बांग्लादेश बनाम मलेशिया मैच का लाइव प्रसारण होगा?

डीडी स्पोर्ट्स को महिला टी20 एशिया कप 2024 मैच के प्रसारण अधिकार मिला हैं. डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य डीटीटी (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा. महिला टी20 एशिया कप 2024 की लाइव कमेंट्री रेडियो पर AIR (ऑल इंडिया रेडियो) रेनबो 103 FM पर भी किया जाएगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड

मलेशिया महिला टीम: विनीफ्रेड दुराईसिंगम (कप्तान), वान जूलिया (विकेटकीपर), एल्सा हंटर, माहिरा इज़्ज़ती इस्माइल, आइना हमिज़ाह हाशिम, आइना नजवा, धनुश्री मुहुनन, ऐसीया एलीसा, सुबिका मनिवानन, नूर इज़्ज़तुल सयाफ़िका, अमालिन सोरफिना, जामाहिदया इंतान, इरदीना बेह नबील, मास एलिसा, नूर एरियाना नात्स्या, नूर आयशा मुहम्मद इकबाल

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, मुर्शिदा खातून, इश्मा तंजीम, रितु मोनी, रुमाना अहमद, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), रुब्या हैदर, शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर, राबेया खान, शोरिफा खातून, सुल्ताना खातून ,जहाँआरा आलम

Share Now

संबंधित खबरें

Most Runs & Wickets in ICC Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप के 13वें सत्र में किसने मचाया बल्ले और गेंद से धमाल? देखें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

ICC Women’s World Cup 2025 Points Table With NRR: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच महिला वर्ल्ड कप मुकाबला रद्द; सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, देखें महिला विश्व कप का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

India Women vs Bangladesh Women, 28th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\