Australia Women vs South Africa Women T20 Head To Head: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 में किसका है दबदबा, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े

2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 17 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.

AUS vs SA (Photo Credit: @T20WorldCup)

Australia Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team T20 Head To Head: 2024 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज यानी 17 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में 4 में से 4 मैच जीतकर टॉप पर थी. इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है. ऐसे में साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में जगह बनान चाहेगी. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ग्रुप बी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही. साउथ अफ्रीका ने 4 में से 3 मैच जीते और एक में इंग्लैंड के खिलाफ हार का समाना करना पड़ा था. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतना चाहेगी. हालांकि अफ्रीकी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी चुनौती होगी. यह भी पढें: AUS W vs SA W 1st Semi Final ICC Womens T20 WC 2024 Live Streaming: आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ हेड टू हेड के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने नौ बार जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने सिर्फ़ एक बार जीत दर्ज की है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन.

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मैरिज़ेन कप्प, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 173 रनों का टारगेट, फोबे लिचफील्ड ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

Australia Women vs South Africa Women, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है महामुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

AUS-W vs SA-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट