India vs Australia: टेस्ट सीरीज में मिल रही हार से परेशान 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' ने वनडे टीम के लिए किया बड़ा उलटफेर

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बड़े बदलाव किए हैं. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के केवल छह खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है.

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे टीम में बड़े बदलाव किए हैं. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के केवल छह खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है. इसके अलावा, काम के बढ़ते बोझ को ध्यान में रखते हुए तीन गेंदबाजों मिशेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को तीन वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी में भी बड़ा बदलाव हुआ है. ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, डी आर्की शॉर्ट और बेन मैकडेरमोट में से किसी भी बल्लेबाज को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. सीए के राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा, "वनडे क्रिकेट में निराशाजनक समय के कारण राष्ट्रीय चयन पैनल ने टीम के कोचों के साथ मिलकर इस प्रारूप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा की है और हमने कई ऐसे क्षेत्रों को ढूंढा है, जहां हमें सुधार की जरूरत है. इससे हम इस वनडे टीम को उसके संभव स्तर तक पहुंचा सकेंगे."

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने दिखाया शानदार खेल, भारतीत टीम बढ़ी विशाल स्कोर की तरफ

हॉन्स ने कहा, "इसे और विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने इस सीरीज के लिए उन खिलाड़ियों का चयन किया है, जो हमारे अनुसार मैच के विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग प्रकार की भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं."

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनड्रोफ, एलेक्स केरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, मिशेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, पीटर सिडल, बिली स्टानलेक, मार्कस स्टोइनिस और एडम जॉम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड