AUS vs SA 2nd ODI 2025 Live Toss & Scorecard: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, ऑस्ट्रेलिया पहले करेगी गेंदबाजी, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, ऑस्ट्रेलिया पहले गेंदबाजी करेगी. दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच से आराम दिया गया है
Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(AUS vs SA) 3 मैचों वनडे सीरीज(ODI Series) 2025 का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त(शुक्रवार) को मकाय(Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना( Great Barrier Reef Arena) में खेला जा रहा हैं. जिसमें दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, ऑस्ट्रेलिया पहले गेंदबाजी करेगी. दक्षिण अफ्रीका के वनडे कप्तान टेम्बा बावुमा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच से आराम दिया गया है. यह फैसला उनके वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है, क्योंकि वह जून में हुए डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं. मकाय में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच से पहले जानिए कैसे चुनें बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस
Toss Update #AUSvSA: South Africa win the toss and choose to bat first. Temba Bavuma rested as part of workload management, Aiden Markram to lead today 🇿🇦
📸: JioHotstar pic.twitter.com/byb7kSUGzP
— CricTracker (@Cricketracker) August 22, 2025
देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, सेनुरान मुथुसामी, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
भारत में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैचों के ब्रॉडकास्ट अधिकार Star Sports Network के पास हैं. ऐसे में AUS vs SA दूसरे वनडे 2025 मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट भारत में Star Sports के विभिन्न टीवी चैनलों पर किया जाएगा. वही, भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की जाएगी. क्रिकेट फैंस JioHotstar के ऐप या वेबसाइट के जरिए इन रोमांचक मुकाबलों का आनंद कहीं से भी ले सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

