Asia Cup: अर्शदीप सिंह ने हारिस रऊफ के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन का दिया करारा जवाब, Video हुआ वायरल
एशिया कप 2025 (Asia Cup) के सुपर-4 मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सुर्खियों में आ गए. उन्होंने मैदान पर ऐसा इशारा किया, जिसे फैंस ने पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन का जवाब माना.
एशिया कप 2025 (Asia Cup) के सुपर-4 मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सुर्खियों में आ गए. उन्होंने मैदान पर ऐसा इशारा किया, जिसे फैंस ने पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ (Haris Rauf) के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन का जवाब माना. हारिस रऊफ ने पहले भारतीय बल्लेबाज को आउट करने के बाद विमान जैसा इशारा कर भारतीय टीम और फैंस को चिढ़ाया था. अर्शदीप सिंह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अर्शदीप सिंह का यह इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इसे भारत की ओर से करारा जवाब मान रहे हैं. यह मामला यहीं नहीं थमा इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने हाफ-सेंचुरी पूरी करने के बाद अपना बल्ला बंदूक की तरह तानकर सेलिब्रेट किया. यह भी भारतीय फैन्स के बीच बहस का मुद्दा बन गया. मैदान पर इस तरह के इशारे दोनों टीमों के बीच गहमागहमी को और बढ़ाते दिखे.
अर्शदीप का तगड़ा रिएक्शन हुआ वायरल
Arshdeep cooked rauf and we didn't even notice...😭😭pic.twitter.com/IO8bIf8RZl
— B̷O̷D̷Y̷G̷U̷A̷R̷D̷ (@kohli_goat) September 23, 2025
तनावपूर्ण हालात के बीच हुआ मुकाबला
यह मैच ऐसे समय पर खेला गया जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव अपने चरम पर था. हाल ही में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था. इस पृष्ठभूमि ने मुकाबले को और भी संवेदनशील बना दिया.
भारत का एशिया कप में शानदार प्रदर्शन
ऑन-फील्ड ड्रामा के बावजूद भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा. भारत अब तक एशिया कप 2025 में अजेय रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में कुलदीप यादव की तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी ने जीत दिलाई थी. वहीं, दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा की 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी ने भारत को छह विकेट से जीत दिलाकर टूर्नामेंट में उसकी बढ़त मजबूत की.
फाइनल की दौड़ में पाकिस्तान के सामने कड़ी चुनौती
पाकिस्तान को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने दोनों बचे हुए मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे. टीम को न सिर्फ अपने प्रदर्शन को सुधारना होगा बल्कि भावनाओं पर काबू रखते हुए रणनीतिक खेल दिखाना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

