एशिया कप 2018: अफगानिस्तान के शानदार प्रदर्शन पर एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तान टीम की कह कर ले ली, सुनाई खरी खरी

बता दें एशिया कप 2018 में पाकिस्तान भी भारत के खिलाफ अब तक 2 मुकाबले खेल चुका है. ऐसी संभावना है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है.

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Photo: IANS)

एशिया कप 2018 के सुपर 4 मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार क्रिकेट खेलते हुए टीम इंडिया से साथ मैच को टाई किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतारी अफगानिस्तानी टीम ने मोहम्मद शहजाद के शतक के दम पर 252 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच टाई पर समाप्त हुआ. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद शहजाद ने 124 रन बनाए. उनके आलावा पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने भी 64 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. भारत के लिए लोकेश राहुल ने 66 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए. अंबाती रायडू ने 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और इतने की छक्के शामिल हैं. दिनेश कार्तिक ने 44 रन बनाए.

अफगानिस्तान के इस सहासी प्रदर्शन की सभी तारीफ कर रहे हैं. ट्विटर पर कई पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट फैन उनकी सरहाना कर रहे हैं. वहीं, एक पाकिस्तानी फैन ने पाकिस्तान टीम को नसीहत दी है. उसने पाकिस्तानी टीम को बातों का शेर कहा है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अफगानिस्तान की प्रशंसा की.

बता दें एशिया कप 2018 में पाकिस्तान भी भारत के खिलाफ अब तक 2 मुकाबले खेल चुका है. ऐसी संभावना है कि फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड