Arshin Kulkarni Touch Jacques Kallis Feet: अर्शिन कुलकर्णी ने जीता करोड़ो भारतीय का दिल, टीम इंडिया के अंडर-19 क्रिकेटर ने जैक्स कैलिस के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

Arshin Kulkarni Touch Jacques Kallis Feet: एमपीएल 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद अर्शिन कुलकर्णी को अंडर19 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. उन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दांव लगाया था. भारतीय अंडर-19 टीम के साथ विश्व कप की तैयारियों के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान अर्शिन को अपने बचपन के आइडल महान क्रिकेटर जैक्स कैलिस से मिलने का सौभाग्य मिला. उन्होंने कैलिस के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया. फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो देखें: