अद्भुत: इस बल्लेबाज ने एक मैच में ही जड़े दो दोहरे शतक, रचा इतिहास

परेरा ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी प्रीमियर लीग के आठवें स्टेज के मैच में सिंहली क्रिकेट क्लब (एससीसी) के खिलाफ चार दिवसीय मैच की पहली पारी में 203 गेंदों पर 201 रन बनाए और दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाए.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

श्रीलंका के घरेलू क्लब नोनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) के कप्तान एंजेलो परेरा (Angelo Perera) ने एक ही प्रथम श्रेणी मैच में दो दोहरे शतक जमाकर इतिहास रच दिया है. यह क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी बल्लेबाज ने एक ही प्रथम श्रेणी मैच में दो दोहरे शतक जमाए हैं. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले 1938 में इंग्लिश काउंटी केंट के बल्लेबाज आर्थर फैग ने एसेक्स के खिलाफ 244 और नाबाद 202 रनों की पारियां खेली थीं.

परेरा ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी प्रीमियर लीग के आठवें स्टेज के मैच में सिंहली क्रिकेट क्लब (एससीसी) के खिलाफ चार दिवसीय मैच की पहली पारी में 203 गेंदों पर 201 रन बनाए और दूसरी पारी में 268 गेंदों पर 231 रन बनाए. एससीसी के मैदान की पिच हालांकि काफी फ्लैट है लेकिन फिर भी परेरा का यह प्रदर्शन एक अच्छे गेंदबाजी आक्रमण के सामने आया है जिसमें धमिका प्रसाद और सचित्रा सेनानायके जैसे गेंदबाज हैं जो श्रीलंका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं.

यह भी पढ़े: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, न्यूजीलैंड की टीम से मार्टिन गुप्टिल हुए बाहर

प्रीमियर लीग के इस सीजन में कई बल्लेबाजों ने दोहरे शतक जमाए हैं. परेरा हालांकि पहले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो दोहरे शतक जमाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू