बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी से की साझेदारी

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों और घरेलू मैचों के रेडियो पर सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी (एआईआर) से दो साल का करार किया है. मंगलवार को हुई इस घोषणा के तहत देश के लाखों श्रोताओं को आकाशवाणी पर रेडियो कमेंट्री के जारिये मैच का सीधा प्रसारण सुनने को मिलेगा.

बीसीसीआई (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) ने राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भारत में खेले जाने वाले मुकाबलों और घरेलू मैचों के रेडियो पर सीधे प्रसारण के लिए आकाशवाणी (All India Radio) से दो साल का करार किया है. मंगलवार को हुई इस घोषणा के तहत देश के लाखों श्रोताओं को आकाशवाणी (All India Radio) पर रेडियो कमेंट्री के जारिये मैच का सीधा प्रसारण सुनने को मिलेगा.

ज्ञात हो कि भारत (Team India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितंबर 2019 से होगा. वैसे पहला टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 18 सितंबर को मोहाली में और तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में 22 सितंबर को होगा.

आडियो कमेंट्री की शुरूआत 15 सितंबर को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ भारत (Team India) की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले से होगी.

अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा आकाशवाणी (All India Radio) पुरुषों और महिलाओं के घरेलू टूर्नामेंटों के लिए भी यह सेवा प्रदान करेगा. दो साल का यह समझौता 10 सितंबर, 2019 से 31 अगस्त 2021 तक चलेगा.

(भाषा इनपुट)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match: कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? नोट कर लीजिए डेट, टाइम और वेन्यू

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के सामने रखा 349 रनों का लक्ष्य, जॉर्डन हरमन ने जड़ा शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Score Update: एजबेस्टन में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Pakistan, 3rd Test Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड