Rohit Sharma Forgets ICC Champions Trophy: भुलक्कड़ कप्तान! प्रेस कांफ्रेंस के बाद चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब डेस्क पर भूले रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो
यह जीत भारत के लिए खास रही क्योंकि टीम ने 12 साल बाद वनडे फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीती. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रॉफी भूल जाते हैं, जिससे फैंस खूब मनोरंजन कर रहे हैं.
Rohit Sharma Forgets ICC Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने यह गौरव हासिल किया. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही, जिसने लीग चरण में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी और फिर खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. यह जीत भारत के लिए खास रही क्योंकि टीम ने 12 साल बाद वनडे फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीती. वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रॉफी भूल जाते हैं, जिससे फैंस खूब मनोरंजन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा ख़िताब जीत टीम इंडिया ने रचा इतिहास, जानिए टूर्नामेंट में बने कौन- कौन बड़े रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी का ख़िताब डेस्क पर भूले कप्तान रोहित शर्मा
No way no way this is real
He forgot the trophy😂😂😂😂😂
— Kaivalya Bajpai (@KaivalyaBajpai) March 10, 2025
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

