Afghanistan National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, United Arab Emirates T20I Tri-Series 2025 1st Match Key Players To Watch: संयुक्त अरब अमीरात टी20आई ट्राई-सीरीज़ 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 29 अगस्त को अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium, Sharjah) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की तैयारियों के मद्देनजर यूएई की मेजबानी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें ऐतिहासिक शारजाह में 29 अगस्त से टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेली जाएगी. तीनों टीमें सीरीज में एक-दूसरे से कुल दो-दो मैच खेलेगी, जिसमें टॉप-2 टीमें 7 सितंबर को फाइनल खेलेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस सीरीज में अफगानिस्तान की अगुवाई राशिद खान (Rashid Khan) कर रहीं हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs Pakistan, 1st Match Tri-Series 2025 Sharjah Pitch Report: शारजाह में पाकिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या अफगानिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 29 अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद यूएई की टीम अपने अभियान का आगाज 30 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा, इसके बाद टीम 1 सितंबर को अफगानिस्तान और 2 सितंबर को पाकिस्तान से टकराएगी. इसके बाद पाकिस्तान और यूएई के बीच भिड़ंत 4 सितंबर को होगी.
अफगानिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट आठ टीमों के एसीसी एशिया कप 2025 से पहले तीन टीमों को आदर्श तैयारी का अवसर प्रदान करेगा जो 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. ये अभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (AFG vs PAK T20I Head To Head)
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीस अबतक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने चार मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, अफगानिस्तान की टीम को महज तीन मैचों में ही जीत नसीब हुई हैं. इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम अपने आकंड़ें सुधारना चाहेगी.
इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें (AFG vs PAK 1st T20 Player to Watch Out For)
रहमानुल्लाह गुरबाज: अफगानिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने नौ मैचों में 48 की औसत और 92.56 की स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज की निरंतरता और आक्रामकता बांग्लादेश के मध्यक्रम को मजबूती देती है.
अजमतुल्लाह उमरजई: अजमतुल्लाह उमरजई ने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अजमतुल्लाह उमरजई ने पिछले 10 मैचों में 32.71 की औसत और 69.81 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 229 रन बनाए हैं.
राशिद खान: राशिद खान ने पिछले छह मुकाबलों में 5.35 की इकॉनमी और 23.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 14 विकेट हासिल किए हैं. राशिद खान का सटीक और आक्रामक गेंदबाजी अफगानिस्तान के लिए सफलता का एक बड़ा कारण रहा है.
साइम अय्यूब: पाकिस्तान के घातक बल्लेबाज साइम अय्यूब ने पिछले 10 मैचों में 208 रन बनाए हैं. इस दौरान साइम अय्यूब की स्ट्राइक रेट 112 की रही है. साइम अय्यूब अपनी घातक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर देते है.
सलमान आगा: पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा ने हाल के मुकाबलों में अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. सलमान आगा ने 7 मैचों में 64.83 की औसत और 107.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 389 रन बनाए हैं. सलमान आगा की लगातार रन बनाने की क्षमता पाकिस्तान के मिडिल आर्डर को मजबूती देती है.
अबरार अहमद: पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने पिछले 7 मैचों में 5.04 की इकॉनमी और 14 विकेट अपने नाम किए हैं. अबरार अहमद पहले टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज की कमर तोड़ सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
अफगानिस्तान (AFG Likely Playing XI): इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, राशिद खान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक.
पाकिस्तान (PAK Likely Playing XI): फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर),सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी.
नोट: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY