AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: नुवान प्रदीप और मलिंगा की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की पूरी टीम 152 रनों पर हुई ढेर, श्रीलंका ने 35 रनों से हराया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंकाई (Sri Lanka) टीम ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 35 रनों से हराते हुए इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सातवें मुकाबले में आज कार्डिफ (Cardiff) के सोफिया गार्डन्स (Sophia Gardens) मैदान में बारिश से प्रभावित मैच में श्रीलंकाई (Sri Lanka) टीम ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 35 रनों से हराते हुए इस वर्ल्ड कप की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.

बता दें कि श्रीलंका द्वारा दिए गए 202 रनों के लक्ष्य के सामने सामने पूरी अफगानिस्तान की टीम 32.4 ओवर में 152 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. अफगानिस्तान की के लिए आज मध्यक्रम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली. नजीबुल्लाह के अलावा मोहम्मद शाहजाद ने 07, हजरतुल्लाह जाजई ने 30, रहमत शाह 02, हश्मतुल्लाह शहीदी ने 04, मोम्मद नबी ने 11, कप्तान गुलबदीन नैब ने 23, राशिद खान ने 02, दौलत जादरान ने 06, हामिद हसन ने 06 और मुजीब उर रहमान ने नाबाद 01रन बनाए.

यह भी पढ़ें- AFG vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: सलमान खान के सुपरहिट गाने पर मोहम्मद शहजाद, राशिद खान और कप्तान गुलबदीन नाइब ने लगाए ठुमके, देखें फनी वीडियो

श्रीलंका की बात करें तो नुवान प्रदीप ने आज अपने 9 ओवर के स्पेल में मात्र 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लिए. प्रदीप के अलावा मलिंगा ने तीन, इसुरु उदाना और थिसारा परेरा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड