AFC Asian Cup 2019: जीत से खुश सुनील छेत्री ने कहा- 'हर खिलाड़ी भागा और सभी ने ऐसा डिफेंस किया मानो उनकी जिंदगी उस पर टिकी हो'

भारत के रिकॉर्ड गोल स्कोरर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने एएफसी एशियन कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ रविवार को दो गोल करने के बाद माना कि उनके लिए टीम की जीत ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और टीम टूर्नामेंट में अंत तक लड़ेगी.

सुनील छेत्री (Photo Credit: Twitter)

AFC Asian Cup 2019: भारत के रिकॉर्ड गोल स्कोरर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने एएफसी एशियन कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ रविवार को दो गोल करने के बाद माना कि उनके लिए टीम की जीत ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और टीम टूर्नामेंट में अंत तक लड़ेगी. छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने थाईलैंड को 4-1 से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया. भारत की एशियन कप में आठ मैचों में यह पहली जीत है, इससे पहले टूर्नामेंट के सात मुकाबलों में उसने एक ड्रॉ खेला था, जबकि छह मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी थी.

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (All India Football Federation) ने छेत्री के हवाले से बताया, "मैं आज से 10 साल बाद अपने गोल के बारे में सोच सकता हूं. फिलहाल, हमें ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. गोल आने चाहिए और यह मायने नहीं रखता कि गोल किसने किया." छेत्री ने कहा, "जब कोई भी खिलाड़ी गोल करता है, आप उसके आसपास खुशी का माहौल देख सकते हैं. मैं लड़कों के लिए बहुत खुश हूं. हर खिलाड़ी भागा और सभी ने ऐसा डिफेंस किया मानो उनकी जिंदगी उस पर टिकी हो."

यह भी पढ़ें- भारतीय फुटबॉल ‘गोल मशीन' सुनील छेत्री ने लियोनेल मेसी का तोड़ा रिकॉर्ड, बने दूसरे सबसे सफल इंटरनैशनल ऐक्टिव फुटबॉलर

उन्होंने दूसरे हाफ में टीम द्वारा की गई दमदार वापसी की भी सराहना की. छेत्री ने कहा, "यह एक कठिन ग्रुप है. जब हमने सोचना शुरू किया, तो हमने महसूस किया कि अन्य सभी टीमें हमसे अधिक अनुभवी और बेहतर हैं लेकिन लड़कों ने जिस तरह से संघर्ष किया, वह इनके चरित्र को दर्शाता है. मैंने पहले भी कहा है, हमारे खिलाफ खेलना बहुत की मुश्किल है. हम भले ही तकनीकी रूप से सबसे बेहतर टीम न हो लेकिन हम अंत तक लड़ेंगे." बता दें कि भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के खिलाफ होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने यूएई को 6 विकेट से रौंदा, डेवाल्ड ब्रेविस ने की ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें SA बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Scorecard: दिल्ली में यूएई ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा रनों का टारगेट, अलीशन शराफू ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Score Update: दिल्ली में साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\