पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक मैच में खेल सकते हैं बटलर: कप्तान मोईन अली

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली को उम्मीद है कि नियमित कप्तान जोस बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह रविवार को होने वाले सीरीज के सातवें और निर्णायक मैच में खेल सकते हैं.

मोईन अली (Photo Credits: Twitter?IPL)

लाहौर, 1 अक्टूबर : पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली को उम्मीद है कि नियमित कप्तान जोस बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह रविवार को होने वाले सीरीज के सातवें और निर्णायक मैच में खेल सकते हैं. बटलर सीरीज के कराची और लाहौर चरण में अब तक खेले गए छह मैचों में से किसी में भी नहीं खेले हैं और टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर उन्हें उतारने की कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है.

इंग्लैंड ने छठे मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर सीरीज में 3-3 से बराबरी कर ली है. मोईन ने मैच के बाद कहा कि टीम प्रबंधन इस बात का फैसला करेगा कि बटलर रविवार को होने वाले सातवें और अंतिम मैच में खेलेंगे या नहीं. मोईन ने कहा, "बटलर पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी ज्यादा की है. हम उन्हें एक मैच में खेलने का जोखिम उठा सकते हैं या नहीं, यह हमें देखना होगा." यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने कोविड के कारण जान गंवाने वाले परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की

मोईन ने साथ ही कहा कि उनकी टीम यदि अपने आधार पर टिकी रहती है तो वह सीरीज जीत सकती है. अपनी नाबाद 88 रन की पारी से प्लेयर ऑफ द मैच बने साल्ट ने कहा कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी है. इस पारी से उन्हें इसलिए भी संतोष मिला है क्योंकि उन्होंने आखिर एक अच्छा स्कोर बना लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी