Ind vs SL 2021: Sony Sports ने श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम जारी किया, BCCI ने अब तक नहीं की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका दौरे की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

नई दिल्ली, 9 जून : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका दौरे की अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन आधिकारिक टीवी प्रसारणकर्ताओं ने सोशल मीडिया (Social Media)पर इस दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया है. श्रीलंका दौरे पर भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलने का कार्यक्रम है. कार्यक्रम के अनुसार, दौरे की शुरूआत 13 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी और फिर 25 जुलाई को तीसरे और अंतिम टी20 मैच से दौरे का समापन होगा.

प्रसारणकर्ता सोनी स्पोटर्स ने ट्विटर पर लिखा, " भारत जीतने की जिद के साथ श्रीलंका से भिड़ेगा. सीरीज की शुरूआत 13 जुलाई से होगी."श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे और फिर 21, 23 और 25 जुलाई को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यह भी पढ़ें : ICC WTC Final 2021: फाइनल में इस खास मुकाम को हासिल कर सकते है आर अश्विन, बस करना होगा ये काम

हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने मई में कहा था कि जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी. इसके अलावा अब तक और कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड