T20 World Cup: से पहले अकरम ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं Bhubaneswar

जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने से टी20 विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई की उम्मीदें अब भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह पर टिकी हैं.

Bhuvneshwar Kumar

मुंबई, 13 अक्टूबर : जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होने से टी20 विश्व कप में भारतीय तेज गेंदबाजी इकाई की उम्मीदें अब भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह पर टिकी हैं. हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को लगता है कि अगर गेंद स्विंग नहीं होगी, तो भुवनेश्वर कुमार आस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में संघर्ष कर सकते हैं. इस तरह यह उतना प्रभावी नहीं हो सकता है. भुवनेश्वर उस टीम में सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं जिनके पास सफेद गेंद वाले क्रिकेट का काफी अनुभव है.

अकरम ने खलीज टाइम्स के हवाले से कहा, "भारत के पास भुवनेश्वर कुमार हैं, वह नई गेंद से अच्छा है, लेकिन अपनी गति से, अगर गेंद स्विंग नहीं कर पाएंगे, तो वह शायद वहां संघर्ष करेंगे. लेकिन वह एक बहुत अच्छे गेंदबाज हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. वह यॉर्कर के साथ दोनों तरह से स्विंग करते हैं. लेकिन आपको आस्ट्रेलिया में गति की आवश्यकता है." इस बीच, अकरम ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय लाइनअप में एक प्रमुख बल्लेबाज के रूप में चुना और महसूस किया कि वह विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक होंगे. यह भी पढ़ें : Cricket Australia के निदेशकों ने David Warner की कप्तानी पर से प्रतिबंध हटाने के दिए संकेत

वसीम ने कहा, "सूर्यकुमार एक बहुत ही खतरनाक खिलाड़ी है, वह एक 360 डिग्री खिलाड़ी है. मैंने उसे पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने पर देखा था. मैंने उसके साथ दो साल बिताए थे. मैं चकित था कि केकेआर ने उन्हें जाने दिया. वह युवा खिलाड़ी थे. अगर वह टीम में होते तो वह अब तक (केकेआर) के कप्तान होते." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जहां तक टी20 प्रारूप का सवाल है तो वह भविष्य है. वह देखने लायक है, इसमें कोई शक नहीं कि इस प्रारूप में मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है."

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Suryakumar Yadav New Milestone: सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\