Tiana Mangakahia Dies: ऑस्ट्रेलियाई महिला बास्केटबॉल स्टार टियाना मंगाकाहिया की 30 वर्ष की उम्र में स्तन कैंसर से हारी जंग, WNBL ने जताया शोक
टियाना मंगाकाहिया के निधन की जानकारी उनके परिवार ने उनकी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी. पोस्ट में लिखा गया, "हम बेहद दुखी हैं यह बताते हुए कि हमारी प्यारी टियाना मंगाकाहिया अब हमारे बीच नहीं रहीं है. उन्होंने हमें 11/09/2025 को परिवार, दोस्तों और अपार प्यार के बीच छोड़ दिया."
Tiana Mangakahia Dies: ऑस्ट्रेलिया की महिला बास्केटबॉल स्टार टियाना मंगाकाहिया का लंबी लड़ाई के बाद 30 वर्ष की उम्र में स्तन कैंसर के कारण निधन हो गया हैं यह खबर ऑस्ट्रेलियाई बास्केटबॉल जगत को एक गहरा सदमा लगा है. क्वींसलैंड में जन्मीं टियाना ने जूनियर स्तर पर सदर्न डिस्ट्रिक्ट्स स्पार्टन्स का प्रतिनिधित्व किया था. साल 2011 में उन्होंने डब्ल्यूएनबीएल (Women's National Basketball League) में डेब्यू किया और इसके बाद अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने सिराक्यूज़ यूनिवर्सिटी के लिए खेला था. क्या भारतीय फैंस का BCCI पर से उठा भरोसा? भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच का कर रहे हैं बॉयकॉट, नहीं बिक रहे महामुकाबले के टिकट
तियाना मंगाकाहिया का निधन
View this post on Instagram
डब्ल्यूएनबीएल ने जताया शोक
We are deeply saddened by the loss of Tiana Mangakahia.
Our deepest sympathies are with the Mangakahia family and her loved ones. pic.twitter.com/kCiGUuJib2
— WNBL (@WNBL) September 12, 2025
वर्ष 2019 में उन्हें पहली बार स्तन कैंसर का पता चला था, लेकिन 2023 में यह बीमारी दोबारा लौट आई, जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले संन्यास लेना पड़ा था. टियाना मंगाकाहिया के निधन की जानकारी उनके परिवार ने उनकी आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी. पोस्ट में लिखा गया, "हम बेहद दुखी हैं यह बताते हुए कि हमारी प्यारी टियाना मंगाकाहिया अब हमारे बीच नहीं रहीं है. उन्होंने हमें 11/09/2025 को परिवार, दोस्तों और अपार प्यार के बीच छोड़ दिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

