एशियाई खेल 2018: मुक्केबाज विकास चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल से बाहर हुए, ब्रॉन्ज मेडल तय

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण विकास को कांस्य पदक हासिल हुआ है.

विकास कृष्ण (Photo Credits: IOA/Twitter)

जकार्ता: भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण चोटिल होने के कारण यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. सेमीफाइनल से बाहर होने के कारण विकास को कांस्य पदक हासिल हुआ है. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने शुक्रवार को अपने ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है.

विकास को शुक्रवार को कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलना था, लेकिन बाईं आंख की पलक में चोट लगने के कारण वह इस मैच को नहीं खेल पाएंगे और ऐसे में उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ेगा.

मुक्केबाजी टीम के प्रबंधक निरवान मुखर्जी ने आईएएनएस से कहा, "बाईं आंख की पलक में लगी चोट के कारण उनकी आंख में सूजन आ गई है और इस कारण चिकित्सकों ने उन्हें अस्वस्थ घोषित कर दिया है. ऐसे में विकास अपना सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे."

विकास को 29 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में चीन के तोहेता तांग्लातियान के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आंख में चोट लगी थी. इस मैच को उन्होंने 3-2 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने ट्वीट किया, "भारत के मुक्केबाद विकास को दुर्भाग्य से चोटिल होने के कारण सेमीफाइनल के मुकाबले से बाहर होना पड़ा है, क्योंकि उन्हें अस्वस्थ घोषित कर दिया गया है. उन्हें 75 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक मिलेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड