Ind Vs Eng 3rd Test Match 2021: पदार्पण टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले छठे भारतीय स्पिनर बने अक्षर पटेल

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल अपने पदार्पण टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

अक्षर पटेल (Photo Credits: Getty Images)

चेन्नई, 16 फरवरी : लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (Akshar Patel) अपने पदार्पण टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय स्पिनर बन गए हैं. पटेल ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को दूसरी पारी में 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए. भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर इंग्लैंड के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी अब तक का सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इसके साथ ही भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की ली है.

पटेल से पहले, पांच भारतीय स्पिनर अपने पदार्पण टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने की उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.

भारत के लिए अपने पदार्पण टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सबसे पहले स्पिनर वीवी कुमार थे, जिन्होंने 1960/61 में दिल्ली में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन देकर पांच विकेट लिए थे. उनके बाद दिलीप दोशी ने 1979/80 में चेन्नई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए थे. यह भी पढ़ें : Ind Vs Eng 3rd Test Match 2021: दूसरी मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम ने किया ये बड़ा बदलाव

नरेंद्र हिरवानी ने 1987/88 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 61 रन देकर आठ विकेट और दूसरी पारी में 75 रन देकर आठ विकेट झटके थे. वहीं, अमित मिश्रा ने 2008/09 में मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 रन पर पांच विकेट चटकाए थे. स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी अपने पदार्पण टेस्ट में पांच हासिल कर चुके हैं. अश्विन ने यह कारनामा 2011/12 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 रन देकर छह विकेट लिए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\