क्या इमरान खान थोड़ी ही देर में देंगे इस्तीफा? PTI सांसद का दावा- आज शाम कुछ बड़ा होगा
PTI के सांसद फैसल जावेद ने ट्वीट कर दावा किया है कि आज इमरान खान बड़ी घोषणा करने वाले हैं. उन्होंने कहा- ‘इमरान मुल्क को निराश नहीं करेंगे.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान इस संबोधन में कैबिनेट सहित इस्तीफा दे सकते हैं.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सियासी ड्रामा (Pakistan Political Crisis) जारी है. अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने और नेशनल असेंबली भंग करने के मुद्दे पर इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट का करारा झटका लगा है. इमरान खान (Imran Khan Resignation) ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में संघीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की. इसके बाद वह देश को संबोधित करेंगे. इसी बीच PTI के सांसद फैसल जावेद ने ट्वीट कर दावा किया है कि आज इमरान खान बड़ी घोषणा करने वाले हैं. उन्होंने कहा- ‘इमरान मुल्क को निराश नहीं करेंगे.’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान इस संबोधन में कैबिनेट सहित इस्तीफा दे सकते हैं.
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऐसी चर्चा है कि इमरान खान आज शाम अपने संबोधन में इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. इस दौरान पाकिस्तान में गृहमंत्री शेख रशीद ने कहा- ‘मैंने पहले ही इमरान खान को इस्तीफा देने की सलाह दी थी. मैं पिछले 3 महीने से उन्हें इस्तीफा देने को कह रहा था.’
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस्लामाबाद में संघीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
(स्रोत: पीटीआई पार्टी) pic.twitter.com/sFWdlxVDIh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2022
عمران خان کو چیلنجز کا سامنا کرنا آتا ہے-بظاہر اپوزیشن کو لگ رہا ہےکہ وہ جیت چکے ہیں مگر ایسا ہے نہیں- وہ ہار چکے ہیں-مٹھائی پھر ضائع-الفاظ یاد رکھیے گا-آنے والا وقت بتائے گا انشاء اللہ-قوم نے فیصلہ کرلیا ہے-کپتان آج شام ایک اہم اعلان کرینگے-وہ اپنی قوم کو کبھی مایوس نہیں کریں گے
— Faisal Javed Khan (@FaisalJavedKhan) April 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

