विदेश

US Foreign Policy: विवेक रामास्वामी बोले- मैं राष्ट्रपति बना तो देश दूसरे देशों की लड़ाई में दखल नहीं देगा अमेरिका

विवेक रामास्वामी ने कहा कि वह मियामी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिज्ञा पेश करेंगे जिसमें गैर-हस्तक्षेपवादी विदेश नीति के सिद्धांतों को सामने रखा जाएगा.

US Foreign Policy: विवेक रामास्वामी बोले- मैं राष्ट्रपति बना तो देश दूसरे देशों की लड़ाई में दखल नहीं देगा अमेरिका
(Photo Credit: Twitter/X)

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने अमेरिकी विदेश नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह गैर-हस्तक्षेपवादी विदेश नीति अपनाना चाहते हैं और चुनावी बहस में इसे मुख्य मुद्दा बनाएंगे.

उन्होंने कहा कि वह खुद को विदेशी युद्ध में उतरने की सबसे कम संभावना वाले उम्मीदवार के तौर पर पेश करना चाहते हैं. रिपब्लिकन लीडर ने कहा कि वह इसे लेकर मतदाताओं को आश्वस्त करना चाहते हैं. इसके लिए वह मियामी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिज्ञा पेश करेंगे जिसमें गैर-हस्तक्षेपवादी विदेश नीति के सिद्धांतों को सामने रखा जाएगा.

अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की होड़ में दो भारतवंशी शामिल हैं। निक्की हेली और विवेक रामास्वामी एक-दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 08:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).