विदेश

Violence in Flight: हिंसक यात्री ने डेल्टा फ्लाइट में जमकर मचाया उत्पात, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO

डेट्रायट, मिशिगन की ओर जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक यात्री हिंसक हो गया. जिसके बाद कनाडाई द्वीप पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. 34 वर्षीय यात्री कथित तौर पर उड़ान के दौरान 'हिंसक' हो रहा था.

Violence in Flight: हिंसक यात्री ने डेल्टा फ्लाइट में जमकर मचाया उत्पात, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO

Delta flight Emergency Landing: डेट्रायट, मिशिगन की ओर जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक यात्री हिंसक हो गया. जिसके बाद कनाडाई द्वीप पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. 34 वर्षीय यात्री कथित तौर पर उड़ान के दौरान 'हिंसक' हो रहा था. उसे एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा रोका गया था, लेकिन पांच से छह यात्रियों ने उसे रोकने की कोशिश कर ही रहे थे कि तभी वह कूद कर विमान में चढ़ गया.

हंगामा होता देख कप्तान ने आपातकालीन मोड़ लिया और लगभग 3.35 बजे कनाडाई द्वीप न्यूफ़ाउंडलैंड के स्टीफ़नविले डाइमंड हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई. आरोपी शख्स को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे गलियारे से नीचे उतारे जाने और एयरबस ए330-300 विमान से नीचे जाते हुए दिखाया गया है. इस विमान में कुल 261 यात्री सवार थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).