विदेश

Era Of Global Boiling: ग्लोबल वार्मिंग के बाद अब ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ गया है, बढ़ते तापमान को लेकर UN चीफ ने दी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई की वकालत करते हुए कहा कि जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान दिखाता दिया. पृथ्वी वार्मिंग चरण से ग्लोबल बॉयलिंग युग में बदल गई है.

Era Of Global Boiling: ग्लोबल वार्मिंग के बाद अब ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ गया है, बढ़ते तापमान को लेकर UN चीफ ने दी चेतावनी

Era Of Global Boiling: पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक पृथ्वी पर बढ़ती गर्मी को देख कर चिंतित हैं. इस गर्मी का बढ़ना पृथ्वीवासियों के लिए एक तरह का खतरा हो गया है. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई की वकालत करते हुए कहा कि जुलाई में रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान दिखाता दिया. पृथ्वी वार्मिंग चरण से ग्लोबल बॉयलिंग युग में बदल गई है.

न्यूयॉर्क में बोलते हुए, महासचिव ने उत्तरी गोलार्ध में भीषण गर्मी को "क्रूर गर्मी" बताया. उन्होंने कहा कि "पूरे ग्रह के लिए, यह एक आपदा है. जलवायु परिवर्तन  भयावह है और यह सिर्फ शुरुआत है."

वैज्ञानिकों का मानना है कि 2023 में जहां लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशान होना पड़ रहा है, वहीं 2024 में इससे भी ज़्यादा परेशानी हो सकती है. वैज्ञानिकों का मानना है कि अगला साल यानी कि 2024 और अधिक गर्म हो सकता है. आने वाले समय में इंसानों सहित अन्य जीवों के लिए धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).