US: टेक्सास के ऑस्टिन में शॉपिंग सेंटर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों की मौत
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना टेक्सास की है.
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा घटना टेक्सास Texas) की है. टेक्सास के ऑस्टिन (Austin) के एक बड़े शॉपिंग सेंटर के बाहर गुरुवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने कहा. ऑस्टिन-ट्रैविस काउंटी आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के अनुसार, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि एक व्यक्ति को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल ले जाया गया, और दो अन्य को मामूली चोटों आईं.
घटनास्थल एक्टिव क्राइम क्षेत्र बना हुआ है और अधिकारी लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है.
🚨#BREAKING: 2 dead, with several others injured in shooting at the Arboretum shopping center
Currently multiple Law enforcements and other agencies are on the scene after a shooting occurred at the Arboretum shopping center in Austin Texas at least two… pic.twitter.com/8HfcMdvQml
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) August 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 08:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

