Corona Free Country: वो देश जो कोरोना की पहुंच से है बाहर, आज तक यहां नहीं मिला COVID का एक भी मामला
दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया. WHO ने भी इसकी पुष्टि की है.
Corona Free Country: दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इसकी पुष्टि की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की लिस्ट में मौजूद 196 देशों में केवल एक ही ऐसा देश है जहां कोरोना नहीं पहुंचा. देश का नाम है तुर्कमेनिस्तान.
तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan) में 3 जनवरी, 2022 से लेकर 23 दिसम्बर, 2022 तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया. यहां बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया है. 3 सितंबर 2022 तक यहां कुल 1 करोड़ 35 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है. कोरोना को लेकर यहां सख्ती से गाइडलाइन को लागू किया गया और लोगों ने उसे अपनाया भी.
तुर्कमेनिस्तान ने फरवरी 2020 से दुनिया के किसी भी देश में जाने की रोक लगा दी है. मार्च में जब तीन विदेशी राजनयिकों का विमान वहां पहुंचा तो उसे भी वापस लौटा दिया गया. देश में आने वाली सभी जरूरी फ्लाइट्स को एकमात्र तुर्कमेनाबत इंटरनेशनल एय़रपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया. यहां पर आने वाले सभी यात्रियों की जांच की व्यवस्था की, जिनमें संक्रमण का खतरा था उन्हें एयरपोर्ट पर बनाए गए अस्पतालों में क्वारंटीन किया गया.
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

