Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में सोशल मीडिया पर बैन, FB, ट्विटर और WhatsApp सब बंद, जानें ताजा हालात
श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए हैं. कोलंबो सहित कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने काम करना बंद कर दिया. श्रीलंका में शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लगाई गई है.
Sri Lanka Crisis: पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) में हालात बद से बदतर होते होते जा रहे हैं. कर्फ्यू लगाने के बाद अब श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन कर दिए हैं. रविवार से श्रीलंका में फेसबुक (FB), ट्विटर (Twitter), व्हाट्सऐप (whatsapp) और इंस्टाग्राम (insta) समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Ban) आउट ऑफ सर्विस हो गए हैं. कोलंबो सहित कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने काम करना बंद कर दिया. श्रीलंका में शनिवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक सार्वजनिक आवाजाही पर रोक लगाई गई है. श्रीलंका सरकार के मुताबिक अब तक हुए प्रदर्शनों में 3 करोड़ 90 लाख रुपए की सरकारी संपत्ति का नुकसान हो चुका है. श्रीलंका इस समय आजादी के बाद के सबसे खराब आर्थिक दौर (Sri Lanka Crisis) से गुजर रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) लगभग समाप्त हो जाने और कर्ज के भारी-भरकम बोझ ने पड़ोसी देश के ऊपर दिवालिया होने का खतरा पैदा कर दिया है.
Sri Lanka imposes nationwide social media blackout
Read @ANI Story | https://t.co/lAnUwBzliK#SriLanka #SriLankaCrisis #SriLankaEconomicCrisis #SocialMedia pic.twitter.com/gGcSHAQkvk
— ANI Digital (@ani_digital) April 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

