विदेश

Pakistan New PM: शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, आज रात 8 बजे होगा शपथ ग्रहण

पाकिस्तान में पिछले कई दिन से चल रहे सियासी उठापटक के बीच आज शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नए प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया. जिसके बाद आज रात शहबाज शरीफ पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में शपथ लेंगे.

Pakistan New PM: शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री, आज रात 8 बजे होगा शपथ ग्रहण
शहबाज शरीफ चुने गए पाकिस्तान के नए पीएम (Photo Credits ANI)

Pakistan New PM: पाकिस्तान में पिछले कई दिन से चल रहे सियासी उठापटक के बीच आज शहबाज शरीफ (Shehbaz sharif) को पाकिस्तान का नए प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया. शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का नए पीएम के रूप में चुनने को लेकर सदन में वोटिंग हुई. वोटिंग के दौरान के दौरान इमरान की पार्टी पीटीआई के सांसदों ने सदन से वाॉकआउट किया था. लेकिन सदन में मौजूद विपक्ष के सांसदों में शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के नए पीएम के रूप में चुनाव. जिसके बाद सदन में स्पीकर ने उनके नाम की घोषणा. वहीं शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का पीएम चुने जाने के बाद आज रात आठ (भारतीय समयानुसार रात 8.30) बजे होगा शपथ ग्रहण. बता दें कि विपक्ष ने जहा शहबाज शरीफ का नाम पीएम के रूप में आगे किया था, वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की ओर से शाह महमूद कुरैशी का नाम प्रधानमंत्री के रूप में आगे किया गया था. लेकिन वोटिंग से पहले ही पीटीआई के सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2022 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).