Shehbaz Sharif Becomes Pakistan’s New PM: शहबाज शरीफ की बड़ी जीत, दूसरी बार बनें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, इमरान खान की पार्टी के उम्मीदवार को हराया
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) को भले ही बहुमत नहीं मिला. लेकिन पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के उम्मीदवार प्रधानमंत्री बना है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए.
Shehbaz Sharif Becomes Pakistan’s New PM: पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) को भले ही बहुमत नहीं मिला. लेकिन पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और पीपीपी के उम्मीदवार शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने इमरान खान की पार्टी PTI के उम्मीदवार उमर अयूब खान को प्रधानमंत्री के चुनाव में हरा दिया है. शहबाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की तरफ से उम्मीदवार थे. मतदान में उनको 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उमर अयूब खान को 92 वोट मिले. बताना चाहेंगे कि पाकिस्तान में आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग होने से पहले शहबाज़ ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया.
Tweet:
Shehbaz Sharif becomes Pakistan's Prime Minister for a second time. PTI
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

