Saudi Arabia: सऊदी अरब में एक दिन में 81 लोगों को मौत के घाट उतारा गया, आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे अपराधी
सऊदी अरब ने एक दिन में आतंकी अपराधों के लिए 81 लोगों को मौत की सजा दी. सभी को "कई जघन्य अपराध करने का दोषी पाया गया". उनमें इस्लामिक स्टेट समूह, या अल-कायदा, यमन के हूती विद्रोही बलों या "अन्य आतंकवादी संगठनों" से जुड़े अपराधी शामिल थे. .
Saudi Arabia Executes 81 People In 1 Day: सऊदी अरब बड़ी संख्या में लोगों को मौत की सजा देने के लिए बदनाम है. एक बार फिर सऊदी अरब ने एक दिन में आतंकी अपराधों के लिए 81 लोगों को मौत की सजा दी गई है. AFP न्यूज एजेंसी ने राज्य मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है. सऊदी अरब ने शनिवार को कहा कि उसने एक दिन में 81 लोगों को आतंकवाद से संबंधित विभिन्न अपराधों में मौत की सजा दी है, जो पिछले साल पूरे राज्य में फांसी की कुल संख्या से अधिक है. आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) ने बताया कि सभी को "कई जघन्य अपराध करने का दोषी पाया गया", उन्होंने कहा कि उनमें इस्लामिक स्टेट समूह, या अल-कायदा, यमन के हूती विद्रोही बलों या "अन्य आतंकवादी संगठनों" से जुड़े अपराधी शामिल थे. .
एसपीए ने कहा कि वे महत्वपूर्ण आर्थिक स्थलों पर हमले की साजिश रच रहे थे, या सुरक्षा बलों के सदस्यों को निशाना बनाया या मार डाला था, या देश में हथियारों की तस्करी की थी. 81 लोगों में से 73 सऊदी नागरिक थे, सात यमनी थे और एक सीरियाई नागरिक था. एसपीए ने कहा कि मारे गए सभी लोगों पर सऊदी अदालतों में मुकदमा चलाया गया, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति के लिए तीन अलग-अलग चरणों में 13 न्यायाधीशों द्वारा सुनवाई की गई.
सऊदी अरब ने एक दिन में आतंकी अपराधों के लिए 81 लोगों को मौत की सजा दी: राज्य के मीडिया के हवाले से AFP न्यूज एजेंसी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

