Russia-Ukraine War: अमेरिका ने रूस के खिलाफ दिखाई सख्ती, गैस के साथ ही तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर लगाया प्रतिबंध
यूक्रेन पर जारी लगातार हमलों के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ एक और बड़ा सख्त कदम उठाया है. रूस के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने घोषणा करते हुए कहा कि हम रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं.
Russia- Ukraine War: यूक्रेन पर जारी लगातार हमलों के बीच अमेरिका ने रूस के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है. अमेरिका के इस कदम के बाद रूस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) ने घोषणा करते हुए रूसी गैस, तेल और ऊर्जा के सभी आयातों पर प्रतिबंध लगाया दिया है. वहीं इसके पहले अमेरिका ने रूस के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए रूस के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. बता दें कि यूक्रेन पर रूस लगातार हमला कर रहा है. दुनिया के अलग -अलग देशों के अनुरोध के बाद भी रूस युद्ध को विराम नहीं देर रहा है. जबकि यह युद्ध करीब 12 दिन होने को जा रहा है.
"We're banning all imports of Russian gas, oil, and energy," announces US President Joe Biden
(File pic) pic.twitter.com/Lfi3tfa9Nf
— ANI (@ANI) March 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2022 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

