Mexico Shooting Video: मैक्सिको में खूनी तांडव, बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में मेयर समेत 18 लोगों की मौत- Video
मेक्सिको में एक बार फिर से खूनी संघर्ष देखने को मिला है. मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध फारिंग की. फायरिंग की घटना में 18 लोगों की जान गई है. जिसमें मैक्सिको सिटी के मेयर की भी जान गई.
Mexico Shooting: मेक्सिको में एक बार फिर से खूनी संघर्ष देखने को मिला है. मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध फारिंग की. फायरिंग की घटना में 18 लोगों की जान गई है. जिसमें मैक्सिको सिटी के मेयर (Mayor) की भी जान गई. स्थानीय अधिकारियों की माने तो संगठित अपराध से जुड़े बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास अचानक से पहुंचे. जिसके बाद वे अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए. फायिरंग के बाद घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिनमें सिटी हॉल की दिवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान नजर आ रहे हैं.
वहीं फायरिंग की घटना के बाद बंदूकधारी भागने में कामयाब रहे. हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई भी कि लेकिन वे भाग निकले. फायरिंग की घटना के बाद अब चप्पे- चप्पे पर नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है, हालांकि अबतक एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
Video:
Update- At least 18 people were killed, including the municipal president Conrado Mendoza Alameda and his father, by a group of armed men who entered that town open fire at San Miguel #Totolapan City Hall in southwest #Mexico.#Shooting #Mayor #gunviolence pic.twitter.com/DLyofgI5E1
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) October 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

