VIDEO: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का हंगामा, ब्रिटेन ने कहा- बख्शा नहीं जाएगा
शनिवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने हंगामा किया. उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराये और खालिस्तान समर्थक नारे लगाए.
शनिवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों ने हंगामा किया. उन्होंने खालिस्तानी झंडे लहराये और खालिस्तान समर्थक नारे लगाए. आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग को घेरने की धमकी दी थी. इसके बाद ब्रिटेन सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने कहा था कि कि लंदन में भारतीय उच्चायोग पर कोई भी सीधा हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है और ऐसा होने पर कोई भी बख्शा नहीं जाएगा.
भारत सरकार ने विरोध प्रदर्शन की निंदा की है और आयोजकों की गिरफ्तारी का आह्वान किया है. ब्रिटेन सरकार ने भी विरोध प्रदर्शन की निंदा की है और कहा है कि वह किसी भी संगठन को अपनी धरती का इस्तेमाल हिंसा या अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए नहीं करने देगी.
Khalistan propaganda event flops in London outside the Indian High Commission. Around 30 radicals turned up. Khalistani designated terrorist Paramjit Singh Pamma led the flop protest. Australia and UK events of Khalistan end in a flop. Now USA and Canada.pic.twitter.com/SXflD46aSR
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) July 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

