Blast in Japan: जापान के प्रधानमंत्री Fumio Kishida की सभा के दौरान ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी, पीएम सुरक्षित (Watch Video)
जापान से बड़ी खबर है. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में ब्लास्ट हुआ. बताया जा रहा है कि सभा में लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे ही थे कि वहां पर धमाका हो गया. जिसके बाद सभा में भगदड़ मच गई
Blast in Japan: जापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा के दौरान ब्लास्ट हुआ. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री किशिदा सभा में पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करना शुरू किये ही थे कि इसी बीच ब्लास्ट हो गया. जिसके बाद सभा में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और लोग भागने लगे. इस बीच प्रधानमंत्री किशिदा को चोटें ना आये. सुरक्षाकर्मियों ने प्रधानमंत्री किशिदा किसी तरह से वहां से निकालकर सुरक्षित जगह लेकर गए. वहीं ब्लास्ट के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. जिसे पूछताछ की जा रही है.
ब्लास्ट के बाद आये वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक संदिग्ध को पकड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि अब तक कि जो खबर है इस घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. जापानी मीडिया के मुताबिक पीएम फुमियो किशिदा को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया है.
Tweet:
Japanese Prime Minister Fumio Kishida was evacuated. An explosion-like sound was heard at the scene, reports Reuters, quoting Japanese media.
— ANI (@ANI) April 15, 2023
Video:
Update
Person apprehended, Japan PM Fumio Kishida safe after blast at speech — Japanese media
(Video via social media) https://t.co/7QM32JZT9Y pic.twitter.com/8DZlcYGtaB
— Geeta Mohan گیتا موہن गीता मोहन (@Geeta_Mohan) April 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 09:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

