विदेश

Israel On Turkey: 'सांप तो सांप ही रहेगा', मुस्लिम ब्रदरहुड में आतंकी का कर रहे सर्मथन, तुर्की को लेकर UN में बोला इजराइल

इजरायल के ऊर्जा मंत्री का कहना है कि तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने 'हमास के आतंक का समर्थन करने वाले मुस्लिम ब्रदरहुड के व्यक्ति' के रूप में 'अपना असली चेहरा' दिखा दिया है.

Israel On Turkey: 'सांप तो सांप ही रहेगा', मुस्लिम ब्रदरहुड में आतंकी का कर रहे सर्मथन, तुर्की को लेकर UN में बोला इजराइल
(Photo : X)

इजरायल के ऊर्जा मंत्री का कहना है कि तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन ने 'हमास के आतंक का समर्थन करने वाले मुस्लिम ब्रदरहुड के व्यक्ति' के रूप में 'अपना असली चेहरा' दिखा दिया है. वहीं संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत ने एर्दोगन को लेकर कहा, 'सांप तो सांप ही रहेगा' और तुर्की के राष्ट्रपति पर 'विरोधी बने रहने' का आरोप लगाया.

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने इजरायल द्वारा किए जा रहे गाजा पट्टी में हमलों को पागलपन करार दिया और इसे तुरंत रोकने का आह्वान किया. पिछले कुछ दिनों में इजरायली बलों ने फिलिस्तीनी क्षेत्र पर हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल ने एक विस्तारित जमीनी अभियान की घोषणा की और इसने संचार व्यवस्था को ठप कर दिया और गाजा पट्टी में सूचनाओं का लगभग ब्लैकआउट कर दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2023 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).