देश

Ajay Banga World Bank New President: भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष, 2 जून को संभालेंगे पद

भारतीय मूल के बंगा 2 जून से अध्यक्ष पद संभालेंगे. बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे. फिलहाल वह एक अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म, जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.

Ajay Banga World Bank New President: भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष, 2 जून को संभालेंगे पद
(Photo Credits: Twitter)

World Bank New President Ajay Banga: मास्टरकार्ड के पूर्व CEO अजय बंगा विश्व बैंक के नए अध्यक्ष होंगे. विश्व बैंक के 25-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने बुधवार को अजय बंगा को प्रेसिडेंट  के रूप में 5 साल के कार्यकाल के लिए चुना. भारतीय मूल के बंगा 2 जून से अध्यक्ष पद संभालेंगे. बंगा विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास की जगह लेंगे. फिलहाल वह एक अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म, जनरल अटलांटिक के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.

बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से इस पद के लिए नामित किया गया था. बाइडेन ने कहा था कि अजय बंगा इस ग्लोबल संस्था को लीड करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं. बंगा का जन्म भारत में हुआ था. वे 2007 से अमेरिकी नागरिक हैं.

अजय बंगा ने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग की है. DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है. 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).