Rishi Sunak Oath Ceremony: ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स III ने दिलाई शपथ
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय ने शपथ दिलाई. शपथग्रहण के बाद ऋषि सुनक ने ब्रिटिश महाराज के हाथों को चूमकर अपनी वफादारी की कसम खाई
Rishi Sunak Oath Ceremony: भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्हें ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय ने शपथ दिलाई. शपथग्रहण के बाद ऋषि सुनक ने ब्रिटिश महाराज के हाथों को चूमकर अपनी वफादारी की कसम खाई. इस कार्यक्रम को बकिंघम पैलेस में आयोजित किया गया है. ब्रिटेन का पीएम बनने के बाद सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट में देश को संबोधित करते हुए कहा है कि वह ब्रिटेन की बेहतरी के लिए काम करेंगे. देश के लिए आर्थिक स्थिरता उनकी प्राथमिकता है. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है, ‘मैं देश को अपने कामों से एकजुट करूंगा, ना कि अपने शब्दों से. मैं हर दिन देशवासियों के लिए काम करूंगा. ब्रिटेन इस समय आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है. देश में आर्थिक स्थिरता लाना मेरी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर बड़ी चीजें हासिल कर सकते हैं.
किंग चार्ल्स-III द्वारा ऋषि सनक को ब्रिटिश का नया प्रधानमंत्री घोषित किए जाने के बाद ऋषि सुनक 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर पहुंचे।
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/6aIkbuARd7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
Ani Tweet:
इस समर्थन का मैं पूरी इमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए आपके लिए कार्य करूंगा। भरोसा जीता जाता है और मैंने आपका भरोसा जीता है: ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, 10 डाउनिंग स्ट्रीट
(सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/092RUclXzW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

