PM Modi Meets Volodymyr Zelensky: हिरोशिमा में पीएम मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात, युद्ध के बीच दोनों की पहली मीटिंग
पीएम मोदी जापान के दौरे पर हैं. शनिवार को हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से पीएम मोदी ने मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात की तस्वीर भी सामने आई है
PM Modi Meets Volodymyr Zelensky: पीएम मोदी (PM Modi) जापान के दौरे पर हैं. शनिवार को हिरोशिमा में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ( Volodymyr Zelensky) से पीएम मोदी ने मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच मुलाक़ात की तस्वीर भी सामने आई है. बताना चाहेंगे कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच दोनों नेताओं की यह पहली बार मुलाक़ात हुई है. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और आगे के सहयोग के रास्ते तलाशने की बात हुई.
वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बातचीत में पीएम ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी हिंसा को तत्काल समाप्त करने और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया. राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने भारत के समर्थन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि भारत संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा.
Tweet:
PM Narendra Modi held talks with Ukrainian President Volodymyr Zelensky during the G-7 Summit in #Hiroshima, Japan
(Pics source: PMO) pic.twitter.com/Uh9k1SLGTE
— ANI (@ANI) May 20, 2023
Tweet:
Prime Minister Narendra Modi meets Ukrainian President Volodymyr Zelensky on the sidelines of the #G7 summit in Hiroshima, Japan
This is the first meeting between the 2 leaders since the Russia-Ukraine conflict that began last year. pic.twitter.com/QRcf1E5PfW
— ANI (@ANI) May 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

