जर्मनी में फिर कोरोना का तांडव, पहली बार एक दिन में आये 50 हजार से अधिक केस, पाबंदी बढ़ाई गई
जर्मनी में कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पहली बार एक दिन में 50 हजार से अधिक मरीज सामने आए हैं. चांसलर एंगला मर्कल ने इसे आकस्मिक करार दिया है. संक्रमण को देखते हुए सोमवार से राजधानी बर्लिन में वैक्सीन न लगे हुए लोगों को रेस्टोरेंट, खुले स्थानों, बार, खेल केन्द्रों और सैलून में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
कोरोना वायरस महामारी एक बार फिर जर्मनी पर कहर बरपा रही है. कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद पहली बार देश में एक दिन में 50 हजार से अधिक मरीज सामने आए हैं. सोमवार से राजधानी बर्लिन में वैक्सीन न लगे हुए लोगों के लिए सख्ती बढ़ाई जा रही और ऐसे लोगों को रेस्टोरेंट, खुले स्थानों, बार, खेल केंद्रों और सैलून में एंट्री नहीं दी जाएगी. संक्रमण की रफ्तार को धीमी करने के लिए यह फैसला लिया गया है.
#जर्मनी में #कोविड महामारी शुरू होने के बाद पहली बार एक दिन में 50 हजार से अधिक मरीज सामने आए हैं। चांसलर एंगला मर्कल ने इसे आकस्मिक करार दिया है। सोमवार से #बर्लिन में टीका न लगे हुए लोगों को रेस्टोरेंट, खुले स्थानों, बार, खेल केन्द्रों और सैलून में जाने की अनुमति नहीं होगी।
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) November 12, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

