विदेश

Elon Musk ने इजरायल और गाजा के मदद के लिए बढाया हाथ, कहा- 'X' अस्पतालों के लिए दान करेगा रेवेन्यू

इजरायल और हमास के बीच पिछले करीब दो महीने से युद्ध जारी है. जिससे इजरायल और गाजा में बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को लेकर एक्स के मालिक एलन मस्क ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए बड़ा ऐलान किया है.

Elon Musk ने इजरायल और गाजा के मदद के लिए बढाया हाथ, कहा-  'X' अस्पतालों के लिए दान करेगा रेवेन्यू
(Photo Credits WC)

इजरायल और हमास के बीच पिछले करीब दो महीने से युद्ध जारी है. जिससे इजरायल और गाजा में बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को लेकर एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए बड़ा ऐलान किया है. एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "एक्स कॉर्प विज्ञापनों और सदस्यता से आने वाले पूरे रेवेन्यू को गाजा पट्टी के युद्ध पीड़ितों को और इजरायल के अस्पतालों और गाजा में रेड क्रॉस/क्रिसेंट को दान करेगा." बता दें कि इजरायल और हमास के बीच पिछले महीने 7 अक्टूबर से युद्ध जारी है. इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के चलते दोनों गाजा पट्टी में 13,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग जख्मी है. गाजा पट्टी में अस्पताल क्षेतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है. हालांकि इस युद्ध में इजरायल में भी लोगों की जाने गई है और लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें अस्पतालों में इलाज की जरूरत है.

Tweet:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).