विदेश

World's Richest Person: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, बर्नार्ड अर्नाल्ट को छोड़ा पीछे

एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. उन्होंने नंबर-1 पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है. बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है.

World's Richest Person: एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर इंसान, बर्नार्ड अर्नाल्ट को छोड़ा पीछे
Elon Musk | Photo: Wikimedia Commons

World's Richest Person Elon Musk: दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट (Billionaires List) में एलन मस्क एक  बार फिर दुनिया के सबसे अमीर इंसान (Elon Musk World's Richest Person ) बन गए हैं. उन्होंने नंबर-1 पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ दिया है. बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) में 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि फ्रांसीसी कारोबारी अर्नाल्ट को 5.35 अरब डॉलर का बड़ा घाटा हुआ है.

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, एलन मस्क की नेटवर्थ में हुए 1.98 अरब डॉलर के इजाफे के बाद ये बढ़कर 192 अरब डॉलर हो गई है. वहीं 5.25 अरब डॉलर की गिरावट के बाद बर्नार्ड अर्नाल्ट की नेटवर्थ ( Bernard Arnault Net Worth) कम होकर 187 अरब डॉलर रह गई है. अब वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).