विदेश

Earthquake in USA: अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता

अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के झटके के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है.

Earthquake in USA: अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Earthquake in Texas, USA: अमेरिका के टेक्सास में भूकंप के झटके के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है.

अमेरिका में टेक्सास राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए जो इतिहास के सबसे जोरदार भूकंप के झटकों में से एक रहा. अभी किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी और यह स्थानीय समयानुसार पांच बजकर 35 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र मिडलैंड से 22 किलोमीटर दूर उत्तर-उत्तरपश्चिम में जमीन से करीब नौ किलोमीटर की गहरायी में स्थित था.

हिमाचल में भी भूकंप

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) जिले में शुक्रवार रात भूकंप (Earthquake) के कम तीव्रता के झटका महसूस किया गया. अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).