VIDEO: दुबई के विशाल बंदरगाह पर जहाज में भीषण विस्फोट, 25 किलोमीटर दूर तक की इमारतें हिलीं
दुबई के सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी. विस्फोट के बाद बंदरगाह से करीब 25 किलोमीटर दूर तक इमारतों और घरों की दीवारों में कंपन महसूस किया गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अमेरिका के बाहर अमेरिकी युद्धपोतों के लिए भी यह सबसे व्यस्त बंदरगाह है. विस्फोट के करीब ढाई घंटे बाद दुबई नागरिक सुरक्षा दल ने बताया कि उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और ‘‘शीतलन प्रक्रिया’’ जारी है. अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई फुटेज में दमकल कर्मी विशाल शिपिंग कंटेनरों में आग बुझाते नजर आ रहे हैं. दुबई के अधिकारियों ने कहा कि यह एक छोटा जहाज था, जिसमें 130 कंटेनर तक आ सकते हैं.
अरब प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में स्थित सबसे व्यस्त जेबेल अली बंदरगाह पर एक जहाज में आग लग गयी और भीषण विस्फोट हुआ-
UPDATE - Dubai officials responding to fire caused by an explosion on a container ship at Jebel Ali Port.pic.twitter.com/r5orj9RxMx
— Disclose.tv 🚨 (@disclosetv) July 7, 2021
A fire caused by an explosion within a container on board a ship at Jebel Ali Port has been brought under control; no casualities have been reported. pic.twitter.com/oMTaJhgEYd
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) July 7, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

