Dive in Frozen Lake: बर्फ से जमी झील में लगाई खतरनाक डुबकी, 170 फुट नीचे तक गया शख्स, गिनीज बुक में नाम दर्ज
डेविड वेंकल ने स्विटजरलैंड की लेक सिल्स में डुबकी लगाई. वे बिना वेटसूट के उतरे और 170.9 मीटर नीचे तक गए और फिर उसी छेद से बाहर आ गए.
Dive in Frozen Lake: ठंड के मौसम में लोग पानी छूने से भी डरते हैं, लेकिन स्विटजरलैंड के गोताखोर डेविड वेंकल न सिर्फ बर्फ की तरह जमी हुई झील में उतरे बल्कि वह बेहद गहराई तक भी पहुंचे. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवा लिया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय डेविड वेंकल ने स्विटजरलैंड की लेक सिल्स में डुबकी लगाई. वे बिना वेटसूट के उतरे और 170.9 मीटर नीचे तक गए और फिर उसी छेद से बाहर आ गए. अपनी उपलब्धि साबित करने के लिए वेंकल 170.9 फीट नीचे रखे स्टिकर को भी अपने साथ लेकर आए.
वेंकल ने एक ही सांस में यह डुबकी लगाई. 1 मिनट 54 सेकेंड के बाद जब वे बाहर निकले तो उनके मुंह से खून आने लगा. शुरू में वह थोड़ा अधिक घबराए हुए थे. उन्हें सांस लेने में समस्या आ रही थी. इसकी वजह से उन्हें तैरने में अधिक समय लगा.
Free-diver breaks world record after plunging 170 feet in frozen lake https://t.co/ubSm85L1iM pic.twitter.com/sONJ5Lw8b3
— New York Post (@nypost) March 15, 2023
कानों में पड़ रहा था दबाव
पॉवेल ने बताया कि वेंकल के लिए ठंडे पानी में रहना कोई नई बात नहीं. ऑक्सीजन की कमी भी सामान्य बात है. लेकिन यह सफर पूरी तरह अलग और खतरनाक था. क्योंकि ठंडे पानी की वजह से कानों में दबाव पड़ रहा था. इसकी वजह से पानी में रुकना मुश्किल हो रहा था. जब आप तीन चीजों को जोड़कर देखते हैं, जहां बर्फ की तरह ठंडा पानी हो, ऑक्सीजन की कमी हो और कानों पर इस तरह का दबाव हो तो काम करना मुश्किल हो जाता है. पर वेंकल ने बखूबी इसको अंजाम दिया और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. वेंकल के लिए यह दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले 2021 में उन्होंने बर्फीली चेक झील में 265 फुट तक पानी के अंदर रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

