Chhath Puja in America: अमेरिका के न्यू जर्सी में छठ पूजा का हुआ आयोजन, बिहार और झारखंड के प्रवासी भारतीयों ने दिया सूर्य को 'अर्घ्य' (Watch Video)
बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यू जर्सी में छठ पूजा का आयोजन किया, जिसमें 1,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. इस खास मौके पर भक्तों ने शाम को 'अर्घ्य' देकर सूर्य देव की पूजा की.
Chhath Puja in America: बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (BJANA) ने न्यू जर्सी में छठ पूजा का आयोजन किया, जिसमें 1,000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. इस खास मौके पर भक्तों ने शाम को 'अर्घ्य' देकर सूर्य देव की पूजा की. BJANA ने अमेरिका में रहने वाले बिहार और झारखंड के प्रवासी भारतीयों के लिए यह आयोजन किया, जिससे लोग अपने पारंपरिक त्योहार से जुड़े रह सकें. श्रद्धालुओं ने मिलकर गीत-भजनों के साथ छठ की पूजा की और एक साथ अपने रीति-रिवाजों को मनाते हुए त्योहार की खुशियों का आनंद लिया. BJANA के इस प्रयास से अमेरिका में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली और प्रवासी समुदाय में एकता और अपनत्व का माहौल बना.
अमेरिका के न्यू जर्सी में छठ पूजा का हुआ आयोजन
#WATCH | USA | Bihar Jharkhand Association of North America (BJANA) celebrated Chhath Puja festival with more than 1,000 devotees coming together to join the evening 'arghya' to the Sun god in New Jersey
(Source- Alok Kumar, Bihar Foundation, Chairman, East Coast chapter, USA) pic.twitter.com/PHH648rhgg
— ANI (@ANI) November 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2024 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

