विदेश

Britain Queen Elizabeth II Dies: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा इंग्लैंड

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थी. बकिंघम पैलेस के मुताबिक, उनको episodic mobility की दिक्कत थी. यह समस्या अधिक उम्र के लोगों के साथ होती है.

Britain Queen Elizabeth II Dies: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा इंग्लैंड
Britain Queen Elizabeth II Passed Away

Britain Queen Elizabeth II Passed Away: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद महारानी को बालमोरल (Balmoral) में चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया था. बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) की तरफ से यह जानकारी दी गई है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई देशों के जनप्रतिनिधि, नेताओं और दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया.

आपको बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रही थी. बकिंघम पैलेस के मुताबिक, उनको episodic mobility की दिक्कत थी. यह समस्या अधिक उम्र के लोगों के साथ होती है.

एलिजाबेथ 1952 से ब्रिटेन सहित एक दर्जन से अधिक देशों की रानी रही हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने शासन की 70वीं वर्षगांठ मनाई थी. दो दिन पहले ही महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).