विदेश

HORROR: समुद्र में शख्स के 2 टुकड़े कर निगल गई शार्क, कांप उठे घटना को देखने वाले लोग

सन् 1963 के बाद सिडनी में शार्क का यह दूसरा सबसे घातक हमला है. 1963 में शार्क के हमले में अभिनेत्री Marcia Hathaway की मौत हो गई थी.

HORROR: समुद्र में शख्स के 2 टुकड़े कर निगल गई शार्क, कांप उठे घटना को देखने वाले लोग
(Photo Credit : Youtube)

सिडनी , 14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सिडनी में (Sydney) में एक तैराक खतरनाक शार्क (Shark Attack) का शिकार बन गया. शार्क के भयानक हमले में तैराक की मौत (Swimmer Killed) हो गई. समुद्र किनारे मौजूद लोग दिल दहला देने वाली इस घटना को देखकर कांप उठे. 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, तैराक Little Bay Beach पर तैर रहा था, इसी दौरान अचानक 14 फीट की बड़ी शार्क ने उसपर  हमला कर दिया. शार्क ने तैराक के शरीर के दो टुकड़े कर दिए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग सिहर उठे. आपको बता दें कि सन् 1963 के बाद सिडनी में शार्क का यह दूसरा सबसे घातक हमला है. 1963 में शार्क के हमले में अभिनेत्री Marcia Hathaway की मौत हो गई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).